राष्ट्रीय धार्मिक संस्थान - सनातन संस्कृति, गौ-सेवा, और आध्यात्मिक उत्थान का प्रमुख केंद्र।
(RDS - Divya Dham Trust)
**राष्ट्रीय धार्मिक संस्थान (RDS)** की स्थापना पूज्य दिव्य कृष्णा जी महाराज द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, भारतीय वैदिक संस्कृति के संरक्षण और जरूरतमंद पीड़ित मानवता की सेवा के लिए की गई है।
यह संस्था समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर युवाओं को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करती है। संस्थान के अंतर्गत दिव्य दरबार, निःशुल्क अन्नपूर्णा भण्डारा और गौ-सेवा प्रकल्प मुख्य रूप से संचालित होते हैं।
दुखियों और संकटग्रस्त लोगों के मानसिक व शारीरिक कष्टों के निवारण हेतु पूर्णतः निःशुल्क दिव्य दरबार का आयोजन।
निराश्रित, बीमार और वृद्ध गौवंश के लिए आश्रय, चारा एवं चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था करना।
आश्रम परिसर और कथा स्थलों पर आने वाले साधु-संतों व श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन निःशुल्क भोजन वितरण।